Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsFarmers in Dadri Distressed by Repeated Electric Wire Thefts from Wells
दादरी के जंगल से चोरों ने किया तार चोरी, मुकदमा दर्ज

दादरी के जंगल से चोरों ने किया तार चोरी, मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Hapur News - कोतवाली हापुड़ के गांव दादरी में नलकूपों से विद्युत तार चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। किसान परेशान हैं क्योंकि चोरी के कारण सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और किसानों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Jan 28, 2026 11:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के गांव दादरी में नलकूपों से लगातार हो रही चोरी से किसान परेशान हैं। तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने किसानों के नलकूपों से विद्युत लाइन के तार चोरी कर लिए, जिससे सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव दादरी निवासी रिक्की चौधरी ने बताया कि चोरों ने किसानों के नलकूपों से विद्युत लाइन के तार चोरी कर लिए। अगले दिन सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने देखा कि नलकूपों के खंभों से तार गायब थे। किसानों ने चौकी इंचार्ज और विद्युत विभाग के जेई को सूचना दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। किसानों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पूर्व भी कई बार इसी प्रकार तार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार हो रही चोरियों के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नलकूप बंद होने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे पाले के कारण फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी गए विद्युत तारों की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रयास है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।