Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsFarmers Face Hardship Due to Neglected Drainage in Jhardeena Village
सिंचाई विभाग ने नहीं कराई खादर के बड़े नाले की सफाई

सिंचाई विभाग ने नहीं कराई खादर के बड़े नाले की सफाई

संक्षेप:

Hapur News - गांव झड़ीना में सिंचाई विभाग द्वारा नाले की सफाई न कराने के कारण किसान परेशान हैं। बरसात में नाला उफनने से खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलें खराब हो रही हैं। किसानों ने प्रशासन से नाले की सफाई और...

Aug 12, 2025 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

गांव झड़ीना से होकर गंगा नदी में गिरने वाले बड़े नाले की सिंचाई विभाग द्वारा लंबे समय से सफाई न कराए जाने के कारण क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह नाला उफन कर आसपास के खेतों में पानी भर देता है, जिससे फसलें खराब होने के साथ-साथ किसानों की मेहनत और लागत पर पानी फिर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह नाला कई वर्षों से पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। बरसाती पानी और गाद भर जाने से इसकी जल निकासी क्षमता काफी कम हो गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जैसे ही तेज बारिश होती है, नाले का पानी किनारों से ऊपर आकर खेतों में फैल जाता है। इस बार भी लगातार हो रही बारिश के चलते स्थिति गंभीर हो गई है। धान और गन्ने की फसल पानी में डूब चुकी है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। गांव के किसान रामकिशन, धर्मपाल और राजू ने बताया कि वे कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नाले की सफाई कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का कहना है कि अगर समय रहते सफाई कर दी जाती तो यह समस्या नहीं आती। अब खेतों में खड़े पानी से फसल सड़ने लगी है और पशुओं के चारे की भी समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि नाले में गंदगी और पानी रुकने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बरसात का सीजन अभी बाकी है और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत नाले की सफाई कराई जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं, इस मामले में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। विभाग की इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर सिंचाई विभाग को पत्राचार किया जाएगा। ----