किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू जनशक्ति का ज्ञापन
Hapur News - किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू जनशक्ति का ज्ञापनकिसानों की समस्याओं को लेकर जनशक्ति का ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गढ़ तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गिल और युवा जिला अध्यक्ष मुनेश यादव के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने गंगा बाढ़ से पहले नालों की सफाई, गन्ना भुगतान, खाद की उपलब्धता और टूटी सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई।जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गिल ने कहा कि गढ़ खादर क्षेत्र के गांवों में हर वर्ष गंगा की बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। नालों की सफाई न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे खेतों में जलभराव बना रहता है।
उन्होंने प्रशासन से बाढ़ आने से पहले सभी नालों की साफ-सफाई कराने की मांग की।युवा जिला अध्यक्ष मुनेश यादव ने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान लंबित होने से आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। साथ ही खाद की कमी और कालाबाजारी के कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। उन्होंने किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।किसानों ने ज्ञापन में नया गांव से साकरपुर को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की भी मांग उठाई। उनका कहना था कि पिछले वर्ष बाढ़ में सड़क टूट गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं कराया गया।इस दौरान गढ़ तहसील क्षेत्र के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


