किसानों के गन्ना भुगतान की समस्या को डीएम से मिला भाकियू का प्रतिनिधि मंडल

Apr 06, 2026 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम अभिषेक पांडेय से गन्ना भुगतान और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने सिंभावली मिल से 285 करोड़ और बृजनाथपुर शुगर मिल से 120 करोड़ का बकाया भुगतान कराने के लिए निवेदन किया।

किसानों के गन्ना भुगतान की समस्या को डीएम से मिला भाकियू का प्रतिनिधि मंडल

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में गन्ना भुगतान व अन्य समस्याओं को लेकर डीएम अभिषेक पांडेय से मिला। उन्होंने सिंभावली मिल से 285 करोड़ और बृजनाथपुर शुगर मिल से 120 करोड़ का किसानों का भुगतान कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि सिंभावली शुगर मिल पर किसानों को गन्ना भुगतान 285 करोड़, चीनी स्टॉक 5 लाख 70 हजार कुंतल है, जिसकी कीमत लगभग 190 करोड़ है, वेगास को छोड़कर 16 हजार कुंतल पुरानी चीनी बाकी है। बृजनाथपुर पर 120 करोड़, जिसमें 16 करोड़ सिंभावली को देना है, बकाया 104 करोड़ शेष है।

चीनी स्टॉक 1 लाख 26 कुंतल है, पुरानी चीनी 14 हजार कुंतल है।उन्होंने कहा कि पहले गन्ना भुगतान 50-45 करोड़ सिंभावली और 18 करोड़ बृजनाथपुर का हर महीने होता था। शुगर मिलों से खेती में गन्ने की लगने वाली दवाई 20 फीसदी की छूट पर दी जाती थी, जो शुगर मिल गन्ना भुगतान समय से नहीं कर रही है। उन्होंने डीएम से सभी गन्ने की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की, ताकि किसानों को राहत मिल सकें। इस मौके पर कटार सिंह, मोनू त्यागी, राधेलाल त्यागी आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।