Hapur News: किसानों का बारहवें दिन भी धरना रहा जारी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना जारी रखा। किसानों ने बकाया ब्याज के हिसाब की मांग की और सरकार को चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। जिला अध्यक्ष ने किसानों को एकजुट रहने का आह्वान किया।

Hapur News: किसानों का बारहवें दिन भी धरना रहा जारी

Hapur News: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वाधान में सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर बारहवें दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान धरने में राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के पदाधिकारियों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस दौरान किसानों ने अपने फार्म भरकर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में जमा कराए और अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक डींगरा ने कहा कि यदि गन्ना विभाग और सरकार किसानों को इसी प्रकार परेशान करते रहे तो किसान गन्ने की फसल से विमुख होकर अन्य फसलों की ओर रुख करने को मजबूर होंगे।

उन्होंने किसानों के पिछले 30 वर्षों (1996-97 से 2025-26) के बकाया ब्याज का हिसाब समय रहते देने की मांग की है।राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी ने चेतावनी दी कि किसानों को 15 प्रतिशत ब्याज की दर से 30 वर्षों का हिसाब नहीं दिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और किसान डीसीओ कार्यालय का घेराव करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव चौधरी वीरपाल सिंह, वीरेश चौधरी, निरंजन शास्त्री, सतीश डींगरा, अनार सिंह, सतपाल डींगरा, जसवीर सिंह, नेत्रपाल सिंह, जगत सिंह, आदि सैकड़ो किसान शमिल रहे।-----------------------------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: किसानों का बारहवें दिन भी धरना रहा जारी