Hapur News: करंट लगने से किसान की हुई मौत, परिजन में कोहराम

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरा बागड़पुर में किसान विजयपाल की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल की जांच के लिए थाना प्रभारी ने टीम भेजी।

Hapur News: करंट लगने से किसान की हुई मौत, परिजन में कोहराम

Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरा बागड़पुर में खेत पर गए किसान की करंट लगने से लगे मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरा बागड़पुर निवासी विजयपाल शुक्रवार की देर शाम अपने नलकूप पर गए थे। वहां खंभे से करंट लगने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उनका पुत्र सचिन खेत पर गया और देखा कि वह मृत पड़े हैं।

विजय पाल की मौत की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लोहर दौड़ गई। मृतक की पत्नी ज्ञानवती, पुत्री आदि परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंच गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बाबूगड़ प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।-----

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: करंट लगने से किसान की हुई मौत, परिजन में कोहराम