Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsFarmer Accuses Hapur Pilkhua Development Authority of Land Grab with Forged Documents
एचपीडीए पर 11 नवंबर से भूख हड़ताल करेगा किसान

एचपीडीए पर 11 नवंबर से भूख हड़ताल करेगा किसान

संक्षेप:

Hapur News - एचपीडीए पर 11 नवंबर से भूख हड़ताल करेगा किसान

Nov 07, 2025 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

नगर के मोहल्ला चमरी निवासी एक किसान ने हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर गलत तरीके से दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को किसान ने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर 11 नवंबर को प्राधिकरण कार्यालय पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। डीएम कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में मोहल्ला चमरी निवासी नूतन प्रकाश त्यागी ने बताया कि एचपीडीए द्वारा उनकी भूमि को सरकारी कल्याणकारी योजना के लिए गलत तरीके से दस्तावेजों पर कूटरचित हस्ताक्षर करते हुए हेराफेरी कर उसकी जमीन के फार्म सीसी, करार पत्र, तहसील द्वारा जारी नो ड्यूज प्रमाण पत्र के आधार पर एचपीडीए में दर्ज करा दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्हें छह प्रतिशत विकसित भूखंड भी नहीं दिए गए हैं। 12 मई 2008 को कुछ किसानों द्वारा किए गए समझौत के अनुसार मूल किसानों को दिए जाने थे। किसानों से जो करार पत्र भरवाए गए थे, उनमें छह प्रतिशत भूखंड दिया जाना अंकित कराया जाना आवश्यक था, जोकि नहीं कराया गया। उनका आरोप है कि एचपीडीए ने मेरठ-हापुड़ सांसद की भी अवेहलना की है। यदि उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो 11 नवंबर को वह एचपीडीए कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। ------