ओनिल को दी नम आंखों से विदाई
जिले में पुलिस विभाग के लिए आज का दिन बहुत ही दुख भरा रहा है, क्योंकि अधिकारियों को एक दुख भरी खबर सुनने को मिली। जिसमें सैकड़ों आपराधिक घटनाओं में...

जिले में पुलिस विभाग के लिए आज का दिन बहुत ही दुख भरा रहा है, क्योंकि अधिकारियों को एक दुख भरी खबर सुनने को मिली। जिसमें सैकड़ों आपराधिक घटनाओं में महत्वपूर्ण मौकों पर पुलिस की मदद करने वाले डाग स्कवायड ओनिल की बीमारी के चलते मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों ने सलामी के साथ अंतिम विदाई दी।
आपकों बता दें कि हापुड़ के डाग स्कवायड की टीम में ओनिल पिछले 8 वर्ष 3 माह से पुलिस को सेवा दे रहा था। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। जिसके चलते मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर नम आंखों से पुलिस अफसरों ने श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। वहीं महकमे में सेवा के दौरान ओनिल ने कई घटनाओं के खुलासे में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान एसपी दीपक भूकर, एएसपी मुकेश मिश्रा, सीओ अशोक शिशौदिया समेत अन्य अफसर शामिल रहे।
