डीएम का फोटो लगाकर बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, लोगों के भेजे जा रहे मैसेज
डीएम हापुड़ कविता मीना के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इसके माध्यम से लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। डीएम ने साइबर ठगी के प्रति सचेत रहने की अपील की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीएम हापुड़ कविता मीना के नाम और फोटो का दुरूपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इस व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि डीएम ने लोगों से साइबर ठगी के प्रति सचेत रहने की अपील की है और उक्त व्हाट्सएप को संचलित करने वाले की जांच के निर्देश दिए है। बता दें कि हापुड़ में साइबर ठगी के नए-नए मामले सामने आते रहते है। अब कुछ लोगों द्वारा एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया। इस व्हाट्सएप अकाउंट पर डीएम हापुड़ कविता मीना का फोटो लगाकर संचलित किया जा रहा है। यह अज्ञात हापुड़ के कई लोगों को इसी व्हाट्सएप अकाउंट से मैसेज भेज रहा है। इस नंबर को थाइलैड का बताया जा है। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को दी तो जांच में पता चला कि जिस नंबर से लोगों को मैसेज भेजे जा रहे है, वह नंबर डीएम का नहीं है।
साइबर ठगी का नया तरीका
ब्लकि ठगी का कोई नया तरीका अपना रहा है। फर्जी तरीके से उनका नाम और फोटो का इस्तेमाल कर लोगों को मैसेज भेज रहा है। वहीं, डीएम कविता मीना ने मामले की गंभीरता को लेते हुए तत्काल जांच के लिए पुलिस को निर्देश दिए और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई व्यक्ति उनकी फोटो लगाकर साइबर ठग करने का प्रयास कर रहा है, यह नंबर भी बाहरी है। इसकी जांच के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि डीएम या कोई भी सरकारी अधिकारी व्हाट्सएप के माध्यम से पैसों की मांग या मदद नहीं करता है, यह केवल ठगी का तरीका है। इसलिए ऐसे किसी भी नंबर से मैसेज आता है तो उसपर रिप्लाई न करें और उसे ब्लॉक कर दें।
पिछले मामलों की जानकारी
------------------------------------------
2023 में हापुड़ की तत्कालीन डीएम के नाम से भी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मांगे गए थे पैसे:
वर्ष-2023 में हापुड़ की तत्कालीन डीएम मेधा रूपम के नाम और उनका फोटो लगाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया था। इस अकाउंट से लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की डिमांड की गई थी। ब्लकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को भी उक्त नंबर से मैसेज भेजा गया था और उनसे उधार पैसे मांगे गए थे। तब भी तत्कालीन डीएम ने लोगों से उक्त व्यक्ति को किसी भी तरह के पैसे भेजने या फिर रिप्लाई न करने की अपील की थी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


