अमित शर्मा ने शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - महार्षि दयानन्द विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज, गाजियाबाद में एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अमित कुमार शर्मा ने शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रशिक्षण दिया। शिक्षकों ने एआई उपकरणों और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग में रुचि दिखाई। अंत में, उन्हें प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अमित शर्मा ने शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया

महार्षि दयानन्द विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज गाजियाबाद में आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप में राजकीय इंटर कॉलेज अनूपपुर डिबाई हापुड़ के सहायक अध्यापक अमित कुमार शर्मा नेरिसोर्स पर्सन के रूप में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया। अमित कुमार शर्मा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), चैट जीपीटी, डिजिटल शिक्षण संसाधनों, स्मार्ट कक्षा शिक्षण, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप नवाचारी शिक्षण पद्धतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने एआई आधारित शिक्षण उपकरणों और आईसीटी के व्यावहारिक उपयोग में विशेष रुचि दिखाई। अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा सेठी एवं संस्थान के अध्यक्ष बलेश्वर त्यागी ने अमित कुमार शर्मा के उत्कृष्ट प्रशिक्षण की प्रशंसा की गर्ठ।

उन्हें प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।