दीपावली पर हर 15 मिनट में मिलेंगी रोडवेज बस
Hapur News - -दीपावली पर बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी जाएगी -सभी रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें हापुड़, संवाददाता। दीपावली पर हर 15 मिनट में यात्रियों को रोडवेज

दीपावली पर हर 15 मिनट में यात्रियों को रोडवेज बसें मिलेंगी। इसके लिए रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने तैयारी कर ली हैं। लोकल एवं लंबे रुटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है।
दीपावली नजदीक है। ऐसे में रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी हैं। यहां हापुड़ डिपो सभी रुटों पर अतिरिक्त बसें चलायेगा। हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद समेत विभिन्न शहरों तक अतिरिक्त बसें चलेंगी। बसों की यात्रियों को कमी नहीं होने दी जाएगी। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि सभी रुटों पर अतिरिक्त बसें चलेंगी। रुटों पर 15-15 मिनट में रोडवेज बस मिल जाएंगी।
-चालक परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना चलेगी
हापुड़। रोडवेज मुख्यालय चालक परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना चलायेगा। इसमें नियमित ड्यूटी करने पर चालक परिचालकों को वेतन से अलग ईनाम धनराशि का लाभ मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


