शिवगंगा आरती के अध्यक्ष बने आदेश शर्मा

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

पुष्पावती पूठ घाट पर शिवगंगा आरती रजिस्टर्ड समिति का चुनाव हुआ, जिसमें आदेश शर्मा अध्यक्ष, संजीव कुमार कोषाध्यक्ष और विनोद कुमार शर्मा महामंत्री निर्विरोध चुने गए। समिति गंगा की स्वच्छता और धार्मिक आयोजनों का कार्य करती है। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित लोग भी मौजूद थे।

शिवगंगा आरती के अध्यक्ष बने आदेश शर्मा

बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित पुष्पावती पूठ घाट गंगा आरती कार्यालय पर शिवगंगा आरती रजिस्टर्ड समिति का चुनाव हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष आदेश शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, महामंत्री,विनोद कुमार शर्मा को निर्विरोध चुने गये। सभी पदाधिकारियों का फूल माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष आदेश शर्मा ने कहा यह गंगा आरती समिति सरकार द्वारा चलाए जा रही नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करती है। मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए श्रद्धालुओं को समझाया जाता है। गंगा पतित पावनी तरण तारणि पितरों को मोक्ष प्रदान करने वाली है। महामंत्री पंडित विनोद शास्त्री ने कहा गंगा आरती समिति गरीब असहाय लोगों की मदद करती है, समय-समय पर धार्मिक आयोजन भंडारा आदि करती है।

नित्य प्रति मां गंगा की संध्या आरती होती है मां गंगा की आरती समस्त जन कल्याण के लिए की जाती है। इस अवसर पर प्रधान पति कलवा केवट, चरण सैनी, प्राचार्य सतीश शर्मा, आचार्य दिनेश कुमार, राजेंद्र कुमार, विवेक शर्मा, पंडित विनोद शास्त्री, भागवत आचार्य पंडित रामकृष्ण दास जी महाराज, आदेश शर्मा, संजीव शर्मा, दिनेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा, प्रदीप शर्मा उर्फ चुनमुन आदि मौजूद रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।