Election Buzz Begins Early for 2026 Panchayat Polls in Garh Villages गांवों में पंचायत चुनाव की हलचल, उम्मीदवारों ने शुरू किया प्रचार , Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsElection Buzz Begins Early for 2026 Panchayat Polls in Garh Villages

गांवों में पंचायत चुनाव की हलचल, उम्मीदवारों ने शुरू किया प्रचार

Hapur News - गांवों में पंचायत चुनाव की हलचल, उम्मीदवारों ने शुरू किया प्रचार

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Sun, 14 Sep 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
गांवों में पंचायत चुनाव की हलचल, उम्मीदवारों ने शुरू किया प्रचार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भले ही 2026 में होने हैं, लेकिन गढ़ क्षेत्र के गांवों में अभी से चुनावी हलचल शुरू हो गई है। प्रधान पद के संभावित उम्मीदवार गांव-गांव बैठकें कर रहे हैं और लोगों से वोट की अपील करने लगे हैं। गांवों में आयोजित बैठकों में उम्मीदवार अपने-अपने वादे और दावे पेश कर रहे हैं। कोई विकास कार्यों की बात कर रहा है, तो कोई बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं को चुनावी मुद्दा बना रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार युवाओं और महिलाओं से जुड़ी योजनाएं भी प्रमुख रूप से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया भी प्रचार का अहम साधन बन गया है।

भावी उम्मीदवार फेसबुक और व्हाट्सऐप पर वीडियो व पोस्ट साझा कर रहे हैं, जिनमें वे लोगों का समर्थन और भीड़ दिखाकर अपनी लोकप्रियता साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीदवार अभी से वोट मांगने लगे हैं। हर बैठक में वही वादे दोहराए जाते हैं, जो पिछले चुनावों में भी किए गए थे। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ ग्रामीणों का कहना है कि हमें अब सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम चाहिए। जो भी ईमानदारी से काम करेगा, उसी को समर्थन मिलेगा। फिलहाल, चुनावी रणभेरी भले ही औपचारिक रूप से न बजी हो, लेकिन गांवों में माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगता जा रहा है। उम्मीदवारों ने प्रचार प्रसार की शुरुआत कर दी है और वोटरों को लुभाने की कवायद तेज हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।