
चार बेटों ने दान की जमीन के बाद भी बेघर किया
Hapur News - पिता के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी धमकी बुजुर्ग ने अनहोनी होने की आशंका की व्यक्त एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू हाप
थाना हापुड़ देहात के गांव गोंदी निवासी एक बुजुर्ग ने अपने चार पुत्रों पर क्रूरता की हद पार करने का आरोप लगाया है। पुत्रों को अपनी सारी जमीन दान देने के बाद अब वह भूख,प्यास और अपमान की मार झेल रहे हैं। पुत्रों ने न केवल उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की, बल्कि घर से भी बेघर कर दिया। अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़ित बुजुर्ग ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना हापुड़ देहात के गांव गोंदी निवासी अल्लादिया ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया गया कि उसके पुत्र आए दिन गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देते रहते है। उसके पास कमाई का कुछ भी जरिया नही है और जमीन भी बच्चों को दान कर दी है । उसके पुत्र अब्दुल्ला, नईम, असदुल्ला व गालिब है। पीड़ित ने एसपी को बताया कि पुत्र उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और खर्चा न देकर उसके साथ मारपीट करते हैं और घर से निकल दिया है। बुजुर्ग पिता ने बताया कि उसके साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी उसके पुत्रों की होगी। पीड़ित ने अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने पीड़ित के पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


