ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़मुख्य सफाई निरीक्षक के निरीक्षण में आठ सफाई कर्मचारी मिले गैरहाजिर, काटा वेतन

मुख्य सफाई निरीक्षक के निरीक्षण में आठ सफाई कर्मचारी मिले गैरहाजिर, काटा वेतन

-मुख्य सफाई निरीक्षक ने चार वार्डों में सफाई व्यवस्था को जांचा, दिए निर्देशजांचा, दिए निर्देश फोटो संख्या-14 नंबर हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ के...

मुख्य सफाई निरीक्षक के निरीक्षण में आठ सफाई कर्मचारी मिले गैरहाजिर, काटा वेतन
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Thu, 25 Mar 2021 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ के मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव ने बुधवार सुबह शहर के चार वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें आठ सफाई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिनका एक एक दिन का वेतन काटा गया।

मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव बुधवार सुबह शहर के वार्ड नंबर 7, 16, 34 और 35 में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां उन्हें आठ सफाई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिनका एक एक दिन का वेतन काटा गया। निरीक्षण के दौरान सफाई नायकों को निर्देशित किया। साथ ही सफाई निरीक्षकों को सुबह के समय अपने क्षेत्रों में मौजूद रहने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के शुरू होते ही हड़कंप मच गया।

मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि निरीक्षण में आठ सफाई कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। जिनका एक एक दिन का वेतन काटा गया है। भविष्य में अन्य वार्डों का औचक निरीक्षण किया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें