ईद उल फितर पर्व मनाया, लॉक डाउन छाया
- पुलिस प्रशासन ने ईदुल फनगर समेत क्षेत्र के गांवों में बरती चौकसी सहित क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। ईद के पर्व पर कोरोेना वायरस की रोकथाम के...
ईद उल फितर के पर्व पर लॉक डाउन का साया छाया रहा मुस्लिम ईदगाह पर नहीं पहुंचे। क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से घर पर ईद मनाई गई। वक्फ बोर्ड के सचिव ईदगाह के मुतवल्ली अरकान चौधरी ने सरकार के आदेश का पालन करने के लिए ईद की नमाज अपने घर पर अदा करने का ऐलान कर दिया था। ईदगाह में पांच मुस्लिमों द्वारा नमाज अदा करने को भी सिरे से खारिज कर दिया था। ताकि लॉक डाउन का पालन कराया जा सके। वहीं, बड़ी मस्जिद के मौलाना हाफिज मोहम्मद अली ने भी ईद की नमाज अपने घर पर अदा कर कोरोना मुक्ति की दुआं करने का एलान था जिसके मद्देनजर मुस्लिम अकीकतमंदों ने घर पर सामाजिक दूरी बनाते हुए नमाज अदा की गई। पुलिस प्रशासन ने ईद दुल फितर पर नगर समेत क्षेत्र के गांवों में चौकसी बरती।
हालांकि, ईद की नमाज घर में पढ़ने का यह पहला मौका था। मुस्लिमों ने सरकार के हुक्म का पालन कर सादगी और सामाजिक दूरी बनाए हुए नजर आये। मुस्लिमों के घर पर हिन्दू भाई पहुंचे तथा ईद की बधाई देकर ईद की सैवई का लुफ्त उठाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ पवन कुमार, कोतवाल राजपाल सिंह टीम के साथ गश्त कर चौकसी बरतते रहे। ईद पर गरीबों को खैरात, बांटा भोजनगढ़मुक्तेश्वर। ईद उल फितर पर्व पर काग्रेस ने गरीबों को खैरात कर खाना खिलाया। युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉ. शोएब तनवीर चौधरी ने टीम के साथ नगर की मलिन बस्ती स्याना बस स्टेंड के सामने पहुंचे। मलिन बस्ती में कचरा पिन्नी एकत्र कर गुजारा करने वाले परिवारों को ईद के मौके पर भोजन कराया लडडू बांटे। तो गरीब परिवारों में खुशी का माहौल हो गया। डॉ. शोएब ने कहा कि ईद उल फितर का पर्व सब्र त्याग का पर्व है गरीब व बेसहाराओं को खैरात करना जायज है गरीबों को भोजन कराना भी उतना ही इंसानी फर्ज है।
टीम ने गरीबों को लड्डू के पैकेट दिये तो बच्चों में ईद का माहौल देखते ही बन पड़ा। पहला मौका ईदगाह पर नमाज नहींन दिखने वाले मामूली कोरोना वायरस वायरस ने दुनियां को हिलाकर रख दिया तो सभी धर्मों के पर्व फीके हो गये। देश के इतिहास में पहली बाद ईद उल फितर की नमाज ईदगाह में नहीं अदा की जा सकी। मुस्लिम अकीकत मंदों ने अपने घरों में ही नमाज अदा कर पर्व की खुशियां मनाई गई। लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर थोड़ा दूरी बनाकर नमाज अदा की आने वाले को भी दूर दूर बैठाकर ईद की सैवई खिलाई गई।
