जुमा अलविदा के साथ रमजान हुए समाप्त
साथ ही रमजान का समापन हो गया। क्षेत्र भर में ईद-उल-फितर का त्यौहार आज मनाया जाएगा। सऊदी में की ईद होने की खबर के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दू
शुक्रवार को क्षेत्र में जुमा अलिवदा की नमाज के साथ देर शाम हुई अफ्तयारी के साथ ही रमजान का समापन हो गया। क्षेत्र भर में ईद-उल-फितर का त्योहार आज मनाया जाएगा। सऊदी में की ईद होने की खबर के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दी। चांद रात में देर रात तक बाजारों में चहल-पहल रही। बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया। सोशल मीडिया पर तो सुबह से शुरू हुआ ईद की बधाई देने का सिलसिला रात भर चलता रहा। ईद के त्योहार को लेकर बाजारों में शुक्रवार को पूरे दिन रौनक रही।
महिलाओं, युवाओं और बच्चों तथा बड़ों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। दोपहर के समय मस्जिदों में जुम्मा अलविदा की नमाज की गई। सऊदी अरब में ईद होने की खबर आते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर, सोशल मीडिया, फोन के माध्यम से ईद की बधाई दी। चांद रात पर नगर सहित कस्बे के सभी प्रमुख बाजारों में पूरी रात जमकर खरीदारी हुई। वहीं, युवा वर्ग ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। सड़कों पर रात भर रौनक रही। मौलाना अनस ने बताया कि शनिवार यानि आज ईद मनाई जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


