ईदगाह पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - डीएम कविता मीना ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ शहर में पैदल गश्त की। उन्होंने ईदगाह और विभिन्न बाजारों का निरीक्षण किया और लोगों से शांति से त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

ईदगाह पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश

ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर डीएम कविता मीना पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ सड़कों पर उतरी उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त किया। इसके साथ ही ईदगाह पर जाकर व्यवस्थाओं का जायया लिया। अफसरों ने लोगों से शांति पूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। बुधवार की शाम की डीएम कविता मीना, एसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, एसडीएम इला प्रकाश, सीओ वरुण मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त किया। इसके साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भी गश्त कर त्योहार को शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

डीएम और एसपी ने ईदगाह का भी निरीक्षण किया । ईदगाह समेत की लोगों से वार्ता की गई। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर के विभिन्न बाजारों में भी डीएम एसपी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।डीएम कविता मीना ने बताया कि बकरीद को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी कर ली है। सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। नगर पालिका को शहरी क्षेत्र में पंचायती विभाग को ग्रामीण क्षेत्र में साफ सफाई के निर्देश दिए हैं। पेयजल की आपूर्ति भी बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली की व्यवस्था बेहतर रखने के लिए निगम के अफसरों को निर्देशित किया गया है। शांति समिति की बैठक कर बताया गया कि सड़कों पर नमाज न हो और इसका पालन भी कराया जाएगा। पुलिस और प्रशासन मिलकर बकरीद के पर्व को शांतिपर्ण ढंग से सम्पन्न कराएंगे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।