सौहार्द के मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

सौहार्द के मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व एक दूसरे को दी गई ईद की शुभकामनाएं - सुरक्षा को लेकर सतर्क नजर आई खाकी फोटो,200,201,202,203, गढ़मुक्तेश्व

सौहार्द के मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व

क्षेत्रभर में त्याग, समर्पण और सामाजिक समरसता का पर्व ईद-उल-अज़हा (बकरीद) गुरुवार को श्रद्धा और शांति के साथ मनाया गया। यह त्योहार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के बलिदान की याद दिलाता है और भाईचारे तथा इंसानियत का संदेश देता है। इस अवसर पर सभी ने एक साथ सजदे में सिर झुकाकर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।गुरुवार की सुबह को गढ़ नगर समेत बक्सर, बहादुरगढ़, वैट, सरुरपुर, रतुपुरा, पलवाड़ा, सिखेड़ा, राजपुर, हिम्मतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही लोग नए परिधानों में सज-धजकर ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचने लगे।

नमाज को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण और उत्साह का माहौल बना रहा, जिसमें बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उमंग दिखाई दी। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात किया गया था। गढ़ नगर के ईदगाह परिसर में एसडीएम श्रीराम सिंह, तहसीलदार पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, सपा प्रवक्ता सुधीर चौहान, रविंद्र चौधरी, सोना सिंह, गफ्फार खां, सखावत अली, कमरुद्दीन, मोमिन, हाजी इस्लाम, इमरान अली, अशरफ चौधरी, मुस्तफा खां, एडवोकेट महताब चौधरी, आदि ने एक दूसरे को बधाई दी। वहीं सिंभावली में सीओ स्तुति सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार, बीडीओ सुधीर कुमार, अवनीश कुमार, बिजेंद्र सिंह, आरिफ प्रधान, अख्तर मलिक, फारुख मलिक ने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारा तथा शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से यह पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।