खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई
बुधवार को धौलाना थाना परिसर में ईद उल अजहा (बकरा ईद) पर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पिलखुवा क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने की। उन्होंने शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने अफवाहों से बचने की अपील की।

बुधवार को आगामी ईद उल अजहा (बकरा ईद) पर्व को लेकर थाना धौलाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पिलखुवा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और समाज के जिम्मेदार लोगों ने शामिल रहे। धौलाना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पिलखुवा क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने करते हुए कहा कि शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खुले में कुर्बानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
इस दौरान ग्राम प्रधान अतीक अहमद, युनूस मुल्लाजी,आकिल पहलवान समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


