Hapur News: दशहरा पूजन का दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से प्रारंभ होगा पूजन

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News: - वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा ट्रस्ट(रजि.) के विद्वानों ने देवलोक कालोनी में बैठक कर सर्वसम्मति से दशहरा पर्व एवं पूजन के शुभ मुहुर्त का लिया

Hapur News: दशहरा पूजन का दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से प्रारंभ होगा पूजन

Hapur News: वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा की गुरूवार को देवलोक कालोनी स्थित कार्यालय पर दशहरा पर्व(विजया दशमी) को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। महासभा के विद्वानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 20 अक्तूबर को विजयदशमी पर्व शास्त्रोक्त है। महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि ज्योतिषशास्त्र एवं वैदिक पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्लपक्ष की विजया दशमी (दशहरा)20 अक्तूबर दिन मंगलवार को शस्त्रोक्त है। महासभा के संरक्षक विद्वान पंडित कमलेश कुमार घिल्ड़ियाल ने बताया श्री मार्तण्ड पंचांग के अनुसार अपराह्न व्यापनी विजया दशमी मनाई जाती है, यदि केवल पहले ही दिन दशमी अपराह्न में हो और श्रवण नक्षत्र दूसरे दिन अपराह्न व्यापनी न हो तो विजया दशमी पहले दिन होंगी।

अतः 20 अक्तूबर दिन मंगलवार को विजया दशमी (दशहरा) शस्त्रोक्त है। परामर्श मंडल के पंडित दिनेश शास्त्री ने बताया कि वैदिक पंचांग के गणना अनुसार दशमी तिथि 20 अक्तूबर दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से प्रारंभ हो रहा है।विजयादशमी अर्थात् दशहरा का पर्व धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर तथा सदाचार की दुराचार पर विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम की विजय और मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय का स्मरण करते हुए शस्त्र पूजन किया जाता है। संस्थापक पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा ने बतया शस्त्र पूजन के लिए विजय मुहूर्त अति आवश्यक है। पूजन मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से दोपहर 03 बजकर 06 मिनट बजे तक शुभ है। पंडित प्रवीण तिवारी ने बताया कि सर्वप्रथम श्री गणेश जी की पूजन करें, उसके बाद शस्त्र पूजन और रावण दहन करें। इस निर्णय का समर्थन श्री चंडी मंदिर के मुख्य पुजारी मिथलेश कुमार मिश्रा ने किया है और इस निर्णय को शास्त्रोक्त बताया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: दशहरा पूजन का दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से प्रारंभ होगा पूजन