मंदिर में पूजा सामग्री खंडित करने का विरोध करने पर पुजारी पर हमला

Dec 17, 2025 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - मंदिर में पूजा सामग्री खंडित करने का विरोध करने पर पुजारी पर हमला

मंदिर में पूजा सामग्री खंडित करने का विरोध करने पर पुजारी पर हमला

देहात थाना क्षेत्र के जरौठी रोड पर स्थित मां चामुंडा मंदिर में पूजा-सामग्री खंडित करने का विरोध करने पर एक शराबी युवक ने पुजारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुजारी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में मां चामुंडा मंदिर के पुजारी पंडित सुधाकर अवस्थी ने बताया कि 14 दिसंबर को वह मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी बीच देवनंदनी अस्पताल के पास रहने वाला रिंकू मंदिर में शराब का सेवन कर पहुंच गया।

अारोपी ने मंदिर में पूजा-सामग्री को खंडित करते हुए उसे जमीन पर फेंक दिया। पीड़ित पुजारी ने इस घटना का विरोध करते हुए एक व्यक्ति को फोन किया। जिसके बाद आरोपी ने उन पर जूता फेंककर मारा। आरोपी ने पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। इसी बीच ईंट व चप्पल से पीड़ित पर हमला कर दिया। इसके बाद पीड़ित को बेरहमी से पीटा। मारपीट की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देहात पुलिस मौके पर पहुंची अौर मामले की छानबीन की। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। ----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsDrunken Youth Assaults Priest at Maa Chamunda Temple in Viral CCTV Incident
;;
;