Hapur News: युवा शक्ति देश और भाजपा की ताकत: रोहित मिश्रा

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का हापुड़ आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने युवाओं से 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया और चुनावों में संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य रखा।

Hapur News: युवा शक्ति देश और भाजपा की ताकत: रोहित मिश्रा

Hapur News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के प्रथम हापुड़ आगमन पर सोमवार को उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। उन्होंने युवाओं की टीम को 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए कहा युवा शक्ति भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ देश की सबसे बड़ी ताकत है। तहसील चौराहे के निकट मंशा देवी के सामने उनका शिवम ठाकुर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। जबकि इससे पूर्व प्रशांत त्यागी मंडल अध्यक्ष, मोहित पाल, प्रशांत गौड़, अमन नारायण त्यागी असौड़ा द्वारा फूलों की बरसात तथा मालाओं से पहनाकर स्वागत किया गया। जिले की सीमा पर कुराना टोल के पास भाजयुमों जिलाध्यक्ष दीपक भाटी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा सोमवार को हापुड़ पहुंचे थे। असौड़ा पैठ से उनके स्वागत कार्यक्रम शुरू हुए। मेरठ रोड के रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ता स्टेज लगाकर उनका इंतज़ार कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत हुआ.

जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन--

डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुट जाए। भाजपा युवाओं के उत्साह, समर्पण एवं परिश्रम के बल पर वर्ष 2027 में भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाध्यक्ष कविता माधरे, जिला मंत्री पिंकी त्यागी, अभिषेक शर्मा, सिंभावली चेयरमैन सरदार जितेंद्र सिंह, अर्जुन ठाकुर, सचिन सिरोही, दीक्षित राणा आदि मौजूद रहें.

युवाओं की शक्ति को पंख--

जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन--भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। शहर में वाहनों की रैली और जगह-जगह स्वागत के कारण लंबा जाम लग गया.

सामान्य प्रश्न

डॉ. रोहित मिश्रा का हापुड़ आगमन कब हुआ?
डॉ. रोहित मिश्रा का हापुड़ आगमन सोमवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।