अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति ने सौंपा आय व्यय का ब्यौरा
अम्बेड़कर जन्मोत्सव समिति ने सौंपा आय व्यय का ब्यौरा अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति ने सौंपा आय व्यय का ब्यौरा

गढ़मुक्तेश्वर। नगर की डाक्टर भीमराव अम्बेड़कर जन्मोत्सव समिति ने इस वर्ष आयोजित अम्बेड़कर शोभायात्रा एवं अन्य कार्यक्रम में होने वाले आय व्यय का ब्यौरा सौंपा। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। गुरूवार को गढ़ नगर की डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर जन्मोत्सव समिति ने रविदास चौक स्थित अम्बेड़कर भवन में इस वर्ष आयोजित अम्बेड़कर जयंती की आय व्यय का ब्यौरा सौंपा। कार्यक्रम का संचालन सचिव मिलिन एड़वोकेट ने किया। कोषाध्यक्ष सतेन्द्र सागर ने बताया कि इस वर्ष अम्बेड़कर जन्मोत्सव समिति को पांच लाख पिचयानवे हजार छह सौ पचास रूपए की आय हुई। जिसमें पांच लाख चालिस हजार दो सौ रुपए का खर्चा हुआ।
इस प्रकार समिति को इस वर्ष पचपन हजार चार सौ पचास रूपए की बचत हुई है। बैठक में मौजूद लोगों ने इस वर्ष जन्मोत्सव समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजन पर समिति की सराहना करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर अध्यक्ष सतेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष जयकिशोर, हरीश पुरुषोत्तम, कृष्ण कुमार ढोला, आकाशदीप तौला, बिजेन्द्र बंटी, राकेश मैम्बर, विनोद चन्द्रा, श्रीनिवास सिंह, जीतू मिस्त्री, तिलकराम, गुड्डू गौतम, डॉ0 राजेन्द्र, रामपाल सिंह, लोकेश गौतम, नीरज, मोहित जाटव, मोनू, योगेश आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


