एक दौड़ बाबा साहब के नाम में दौड़े युवा, बाबा साहब के विचारों का दिया संदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर धाम चेतना अभियान ट्रस्ट ने दौड़ का आयोजन किया। दौड़ का शुभारंभ मिनाक्षी रोड स्थित पुस्तकालय से हुआ और यह विभिन्न सड़कों से होकर हापुड़ विकास खंड कार्यालय तक पहुंची। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसका उद्देश्य समानता और शिक्षा का प्रचार करना था।

एक दौड़ बाबा साहब के नाम में दौड़े युवा, बाबा साहब के विचारों का दिया संदेश

भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में धाम चेतना अभियान ट्रस्ट द्वारा रविवार को एक दौड़ बाबा साहब के नाम का भव्य आयोजन किया गया। नगर के मिनाक्षी रोड स्थित डा.भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय से नीले व सफेद रंग के गुब्बारे हवा में उड़ाकर शुभारंभ किया गया, जो शहर की विभिन्न सड़कों से होकर मोदीनगर रोड स्थित हापुड़ विकास खंड कार्यालय तक पहुंची। जिन स्थानों से युवा दौड़ करते हुए रवाना हुए, वहां कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया।इस प्रेरणादायी दौड़ का मिनाक्षी रोड स्थित डा.भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय से समिति के पदाधिकारियों व सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने शुभारंभ किया।

इसके बाद दौड़ गढ़ चुंगी, पक्का बाग, अतरपुरा चौराहा तथा तहसील चौराहा से होते हुए बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंची। जहां डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गई। इसके पश्चात मेरठ रोड और आदर्श नगर कॉलोनी से गुजरते हुए हापुड़ ब्लॉक पर संपन्न हुई।इसी क्रम में शाम 7 बजे एक शाम बाबा साहब के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के गणमान्य व्यक्ति, वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किया। उपाध्यक्ष नरेश भाटी व कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के प्रति जागरुकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बाबा साहब के महान विचारों शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर जोगिंदर दास, सुभाष चन्द गौतम, सुनील, दीपक कुमार, सोनू जाटव, साहिल, सन्नी, तरुण, विशाल, दीपक, राजेन्द्र, अमर सिंह, सुंदरलाल आदि शामिल रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।