दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - दहेज में 50 हजार और बाइक की मांग दहेज में 50 हजार और बाइक की मांगदहेज में 50 हजार और बाइक की मांगदहेज में 50 हजार और बाइक की मांगदहेज में 50 हजार और ब

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। आरोप है कि पांच दिनों तक उसे कमरे में बंद रखा और लात घूंसों से मारपीट की गई और घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला केशव नगर फूटी लाइन निवासी मनीषा ने महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि पीड़िता की दूसरी वर्ष 2018 में शिव विहार पांडव नगर दिल्ली निवासी कृष्ण के साथ बिना दान दहेज के चार गवाहो के समक्ष हुई थी। पीड़िता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों का एक वर्ष तक व्यवहार ठीक रहा, लेकिन उसके बाद वह दहेज में पचास हजार रुपये और बाइक की मांग करने लगे। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ गाली गलौज कर बुरी तक मारपीट करने लगे। इसी बीच उसके एक पुत्र पैदा हुआ, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। वर्ष 2022 में जब पीड़िता अपने ससुराल में थी तो पति कृष्ण, ससुर राजेन्द्र, सास तारावती, देवर सनी, सैंकी व नन्द पूनम , पूजा, कविता व सुशीला ने दहेज की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे कमरे मे बंद कर लगातार 5 दिन तक लात घूंसो व बेल्ट से मारपीट की तथा पीड़िता को घर से भगा दिया।

पीड़िता की वापसी

पीड़िता ने बताया कि वह जैसे तैसे अपने मायके वापस आई और घटना की जानकारी अपने रिश्तेदारो को दी। पीड़िता के परिजन व रिश्तेदार उसकी ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज कर भाग दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। इस कारण उसकी मानसिक स्थिति भी खराब हो रही है।

Voice of UP

पुलिस की कार्रवाई

महिला थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी पति समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई?
हाँ, पीड़िता ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।