हापुड़ : कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत चार पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - हापुड़ में दीपांशी शर्मा ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है। शादी के तीन महीने बाद से ससुराल पक्ष ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हाफिजपुर पुलिस ने पति और अन्य चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हापुड़ : कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत चार पर मुकदमा

हापुड़ में दहेज में कार की मांग पूरी होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर हाफिजपुर पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नान निवासी दीपांशी शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी को जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव अच्छेजा निवासी अंकुश शर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब तीन माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सास किरण शर्मा, जेठानी गुंजन शर्मा और देवर ऋषभ शर्मा उसके साथ मारपीट करने लगे।

इतना ही नहीं, उसके पति अंकुश शर्मा भी अपनी मां और भाभी के कहने पर उसे पीटता था। मारपीट के दौरान उसकी आंख में गंभीर चोट भी आई थी।आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग बार-बार उससे दहेज में कार लाने की मांग करते थे। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर 12 मई को उसके पिता उसे मायके ले आए थे। इसके बाद उसके पति ने उसे फोन पर ब्लाक कर दिया और उसे लेने भी नहीं आया। 11 नवंबर को उसका पति उसे लेने आया और वह उसके साथ ससुराल चली गई। कुछ दिन तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन फिर से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता 25 फरवरी 2026 को अपने भाई मन्नू के साथ मायके लौट आई।हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति अंकुश शर्मा, सास किरण शर्मा, जेठानी गुंजन शर्मा और देवर ऋषभ शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।