गो संरक्षण केंद्र में गंदगी व जलभराव देख भड़की डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

डीएम कविता मीना ने पुलिस लाइन और गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और समय सीमा का ध्यान रखने का निर्देश दिया। गो संरक्षण केंद्र में गंदगी और जलभराव पर नाराजगी जताते हुए, उन्होंने पशुओं के लिए साफ पेयजल और हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गो संरक्षण केंद्र में गंदगी व जलभराव देख भड़की डीएम

डीएम कविता मीना ने जनपद में निर्माणाधीन पुलिस लाइन और भटैल स्थित गो संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माणधीन पुलिस लाइन का तय समय में निर्माण पूरा कराने और निर्माण में प्रयुक्त सामग्री गुणवत्तापूर्ण करने के कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा गो संरक्षण केंद्र में गंदगी व जलभराव पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने निर्माणधीन पुलिस लाइन की कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस लाइन का निर्माण तय समय में पूरा करें, साथ ही निर्माण में प्रयुक्त की जा रही सामग्री एवं गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद डीएम भटैल गांव स्थित बृहद गो संरक्षण केंद्र पहुंची। केंद्र पर 494 नर गोवंश संरक्षित हैं। डीएम ने उपलब्ध भूसा, हरा चारा एवं पशु आहार का निरीक्षण किया। पानी की चर में गंदगी पाए जाने पर संचालक को तुरंत इसे साफ करवाते हुए चूना से पुताई करने के निर्देश दिए। हरे चारे की भूमि पर बोए गए चारे के बारे में ग्राम प्रधान भटेल से पूछताछ की एवं पशुओं को प्रतिदिन हरा चारा उपलब्ध कराने को निर्देशित किया।केंद्र की व्हाइट वाशिंग कराने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के सहायक विकास अधिकारी को निर्देशित किया। केंद्र पर संरक्षित गोवंश को समुचित पोषण देने, बायोगैस प्लांट को चालू करने एवं साफ सफाई व्यवस्था बढ़ाने तथा गोबर के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि गोशाला में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए गोवंशों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने सभी गोशालाओं में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा एवं पंखे, टीन शेड की पूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीवीओ को निर्देशित किया कि जनपद की सभी गोशाला में साफ सफाई एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण होनी चाहिए। गोवंशों को साफ पेयजल पिलाया जाए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।