कृष्ण की बाल लीला का मंचन हुआ
Hapur News - भागवत कथा में लगे भगवान के जयकारें संवाददाता। नगर की दुर्गा कालेानी में आयोजित भागवत कथा के पंचम दिवस तेजस्वनी किशोरी ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं व ग

नगर की दुर्गा कालेानी में आयोजित भागवत कथा के पंचम दिवस तेजस्वनी किशोरी ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं व गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। नगर के दुर्गा कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस कथा वाचक-तेजस्वनी किशोरी जी ने कहा धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया।
व्यास जी ने कहा कि आज कल की युवा पीढ़ी अपने धर्म अपने भगवान को नही मानते है, अपने धर्म को जानने के लिए गीता, भागवत ,रामायण पढ़ो तो, तुम नहीं तुम्हारी आने वाली पीढ़ी भी संस्कारी हो जायेगी। कथा वाचक ने गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाते हुए बताया ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोडकर गिर्राज जी की पूजा शुरू कर दी तो इंद्र ने कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की, तब कृष्ण भगवान ने गिर्राज को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का मान मर्दन किया। तब इंद्र को भगवान की सत्ता का अहसास हुआ और इंद्र ने भगवान से क्षमा मांगी ।इस अवसर पर-मुख्य यजमान संजीव मावी डा० चंद्रपाल मावी, विकर्मवती देवी , सुशीला शर्मा, कुसुमलता देवी, अशोक चौहान,अनिता गोयल,रीना,नीलम शर्मा, मंजू मावी, गोविन्द शर्मा शास्त्री, कथा व्यास-विवेक कृष्ण अत्रि, नेहा शर्मा , मंजू मावी, अतुल शर्मा , प्रमल पालीवाल, धनंजय तिवारी,अनेश चौहान,राजू चौहान, पंडित विनोद शास्त्री आदि मौजूद रहें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




