Hapur News: संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्या को सुना गया

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News: सोमवार को जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में गढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 28 आवेदनों में से छह का निस्तारण मौके पर हुआ, अन्य अधिकारियों के पास भेजे गए। डीएम ने गंभीरता से शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में राशन, भूमि विवाद और अवैध कब्जा संबंधी शिकायतें अधिक आईं।

Hapur News: संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्या को सुना गया

Hapur News: सोमवार को जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में गढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुल 28 आवदेन प्रस्तुत किए गए। इसमें से छह आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस पर आए आवेदनों का निराकरण पूरी गंभीरता से करें। शिकायतों के निस्तारण में विलंब हुआ तो जवाबदेही तय होगी। डीएम ने निर्देश दिया कि समयांतर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण कर पोर्टल पर अपलोड कराएं। इस दौरान राशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद से संबंधित समस्याएं व पैमाइश के आवेदन ज्यादा आए।

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम निर्धारित समय पर पहुंच गई। शुरुआती दौर में तो फरियादियों की संख्या काफी कम रही, लेकिन बाद में भीड़ बढ़ गई। डीएम ने हर एक फरियादी की शिकायत सुनी और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जबकि पुलिस संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ज्ञानजंय सिंह द्वारा सुना गया। यहां उन्होंने शिकायतों को सुनकर संबंधित थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षकों को शिकायत पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। इस अवसर पर एडीएम संदीप कुमार, एसडीएम श्रीराम सिंह,सीओ राहुल यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्या को सुना गया