Hapur News: कांग्रेस विधि विभाग प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी गठित
Hapur News: दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने विभिन्न पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने विधि प्रकोष्ठ के महत्व पर प्रकाश डाला और इसकी भूमिका को बताया।

Hapur News: नगर के दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शुक्रवार को विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी गठित की गई। विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला चेयरमैन एडवोकेट रघुवीर सिंह ने कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। कमेटी में शिवकुमार शर्मा, यतीश कुमार शर्मा, बृजेश शर्मा, नवाब अहमद, दिनेश सैनी, विकास भारद्वाज और प्रवीण कुमार को जिला उपाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद जौहरी, नकुल शर्मा, खुर्रम सलीम, विकास शर्मा और प्रशांत कुमार शर्मा को जिला महासचिव, अंबेडकर एडवोकेट, देवेंद्र कुमार, राहुल शर्मा, इसरार अली और शाकिर अली को जिला सचिव, राहुल कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी, विनोद कुमार सिवाल को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
कार्यक्रम की उपस्थिति
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सेंसरपाल सिंह भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ है, जिसका कार्य कानूनी मसलों को हल कराना होता है। उन्होंने कहा कि जब किसी गरीब, मजदूर, शोषित, पीड़ित और मजलूम पर कोई अत्याचार होता हुआ मिलेगा। तो यही प्रकोष्ठ उन लोगों की कानूनी मदद करने का कार्य करता हैं।
अन्य शामिल लोग
इस मौके पर नरेश भाटी, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ आकाश त्यागी, अफजाल आढ़ती, खुशनूद अली, कंट्रोल रूम प्रभारी गोपाल भारती, महबूब अली आदि शामिल रहे।


