कूड़ा डालने का विरोध करने पर घर में घुसकर किया जानलेवा हमला

Feb 09, 2026 11:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - हापुड़ के मोहल्ला शिवदयालपुरा में कूड़ा डालने को लेकर विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोपियों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

कूड़ा डालने का विरोध करने पर घर में घुसकर किया जानलेवा हमला

हापुड़ संवाददाता। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवदयालपुरा में कूड़ा डालने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपियों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला शिवदयालपुरा निवासी इंतखाब ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पड़ोसी साबिर और उसके परिजन आए दिन पीड़ित से झगड़ा करते रहते हैं। रविवार की शाम को आरोपियों ने उसके घर के सामने कूड़ा और गंदगी डाल दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते आरोपी पक्ष के साबिर, आमिर, अनस, अदनान और सुफियान लाठी-डंडे और चाकू लेकर उसके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर उसका भाई मन्नवर बचाव के लिए आया। इसी बीच साबिर ने जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। अन्य आरोपियों ने भी लाठी-डंडों से हमला किया। आसपास के लोग जुनैद, फुरकान और आस मोहम्मद ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को बचाया। हमले में घायल मन्नवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।