
शराब के अधिक दाम मांगने पर विवाद, तीन युवकों ने की मारपीट
Hapur News - शराब के अधिक दाम मांगने पर विवाद, तीन युवकों ने की मारपीट
थाना क्षेत्र के गांव लुहारी में शराब के दाम को लेकर हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि शराब की दुकान पर 75 रुपये की बोतल के बदले 80 रुपये मांगने पर हुए कहासुनी में तीन युवकों ने ग्राहक के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीडि़त रिंकू ने बताया कि अपने चाचा के लिए शराब का पव्वा खरीदने गया था। दुकान पर शराब देने वाले युवकों ने 75 रुपये की जगह 80 रुपये मांग लिए। जब पीडि़त ने इस पर आपत्ति जताई तो दुकान पर मौजूद संजीव, अंकित और सुमित ने उससे कहासुनी शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि तीनों ने न केवल पीडि़त की पिटाई की, बल्कि जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीडि़त ने थाना बहादुरगढ़ पहुंचकर तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर संजीव, अंकित और सुमित के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




