
डीआईजी ने पुलिस लाइन व दो थानों का किया निरीक्षण
Hapur News - -पुलिस लाइन में अफसरों व जवानों के साथ लगाई दौड़पुलिस लाइन, देहात व धौलाना थाने का किया निरीक्षण -डीआईजी के निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में मची खलबली -
मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बुधवार को पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो थानों का भी औचक निरीक्षण किया। थानों का निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस लाइन में डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को दौड़ लगवा दी। इसके अलावा उन्होंने उच्चकोटि के टर्नआउट व बेहतर ड्रिल के लिए पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। डीआईजी ने व्यवस्थाओं में सुधार करने का निर्देश भी दिया गया। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्वहन करते हुए जिम्मेदारी से पुलिस कर्मियों को ड्यूटी करने का निर्देश डीआईजी की ओर से दिया गया।
बुधवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन पहुंचे। जहां पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया और टोलीवार ड्रिल कराई गई। इसके साथ ही उन्होंने परेड ग्राउंड पर सभी जवानों और अधिकारियों को दौड़ लगवा दीं। डीआईजी ने पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्द को चैक कर गार्द होशियार करने की कवायद करवाई गई। साथ ही क्वार्टर गार्द में आपातकालीन नंबरों की सूची में सभी आपातकालीन नंबरों, स्थानीय थाना प्रभारियों, फायर सर्विस विभाग आदि सभी के नंबरों को सूची में अपडेट करने का निर्देश दिया गया। जनपद के कंट्रोल रूम, रेडियो शाखा, यूपी-112 की शाखाओं का निरीक्षण कर आपस में समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी घटना/दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर आकस्मिक स्थिति में कम से कम समय में अधिक से अधिक रिस्पांस देने के साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को भी सूचना देने के निर्देश दिए गए। महिला संबंधी अपराधों में पीआरवी एवं थाना पुलिस द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर त्वरित सहायता उपलब्ध करानें एवं संबंधित चौकी प्रभारी को भी सूचना देने का निर्देश दिया गया। डीआईजी ने परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध वाहनों का रखरखाव, दक्षता आदि को चैक करते हुए वाहनों की तकनीकि कमियों को दूर करने एवं सभी वाहनों को अपडेट रखने तथा क्यूआरटी टीम में उच्च कोटि के वाहनों को प्रयोग करने के लिए निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने परिवहन शाखा प्रभारी को वाहनों की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया। आपात स्थितियों से निपटने व डैमेज कन्ट्रोल के लिए यूपी-112, फील्ड यूनिट की टीमों से अभ्यास कराया गया, जिसमें अभ्यास के तौर पर अज्ञात शव की सूचना पर यूपी-112 की टीम को कम से कम रिस्पान्स टाइम में घटनास्थल पर पहुंचकर घटना स्थल को सुरक्षित करने तथा फील्ड यूनिट की टीम को साक्ष्य संकलन आदि बारीकियों के बारे में बताया गया। पुलिस मैस का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को उच्च गुणवत्ता का भोजन देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। आरक्षी बैरिक के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरिक की साफ-सफाई, बिजली, पानी सहित आदि सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। पुलिस लाइन के आवासीय परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, जल निकासी, भवनों की मरम्मत सहित आदि सभी व्यवस्थाएं बेहतर करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा के प्रभारी मौजूद रहे। ---- 30 गांवों का निरीक्षण करेंगे सीओ : डीआईजी डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस लाइन के बाद धौलाना और बाद में देहात थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार पुलिस विभाग काम कर रहा है। थानों का निरीक्षण करने के दौरान ग्राम प्रहरी से क्षेत्रवार जानकारी ली गई है। उनकी सर्तकता को चैक किया गया। सब इंस्पेक्टर कितने सर्तक हैं, उसके बारे में जानकारी ली गई और विवेचनाओं के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अलावा शस्त्रों का रखरखाव, अभिलेखों का रखरखाव जैसी चीजों की निरीक्षण किया गया। इसके अलावा पुलिस विभाग किस प्रकार थानों को आंगुतको के लिए सुलभ बनाए और जो फरियादी फरयाद लेकर आते हैं, उनकी त्वरित रिपोर्ट दर्ज हो, विवेचना समय से हो, जो घटना में शामिल अपराधी है, उनकी समय से धरपकड़ हो, न्यायालय और वारंट आदि भी समय से तामिल हो, थाने का माहौल ऐसा हो, जिससे अपराधी हतोत्साहित हो। सर्दी में चोरी की वारदातों में कमी लाने के लिए पिछले दस सालों से इन घटनाओं में शामिल रहे अपराधियों का सत्यापन कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी का घटनास्थल पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारियों को 30 गांवों का भ्रमण शुरू करने, विवेचनाओं का सही समायोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। एलआईयू रिपोर्ट की सभी अधिकारियों को रात्रि तक जानी होनी चाहिए। जिन गांवों में चौकीदार नहीं हैं, वहां पर चौकीदार रखें जाए। अपराधियों के खिलाफ रासुका, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। सभी शस्त्र धारकों का सत्यापन भी कराया जाए। पुराने गैंगों को चिंहित कर उनका वर्कआउट भी किया जा रहा है। बार-बार इस प्रकार का अपराध करने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। ------- इन पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित डीआईजी ने ️पुलिस लाइन में उच्चकोटि के टर्न आउट व बेहतर ड्रिल के लिए मुख्य आरक्षी पंकज तोमर, महिला मुख्य आरक्षी मीनू चौहान, महिला मुख्य आरक्षी सुमन, आरक्षी मोनू कुमार, आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी सुमित कुमार को पुरुस्कृत किया। इसके अलावा डीआईजी ने धौलाना थाने के निरीक्षण के दौरान महिला आरक्ष्ज्ञी शीतल चौहान को बीट बुक की अच्छी जानकारी होने पर पुरुस्कृत किया। ----

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




