Hapur News: भाभी के साथ देवर ने मारपीट कर किया घायल

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुकदमा आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम हापुड़ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान मे

Hapur News: भाभी के साथ देवर ने मारपीट कर किया घायल

Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान में देवर ने पुरानी पारिवारिक बात को लेकर भाभी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी मुनव्वर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 5 सितंबर को वह अफने घर में रसोई में काम कर रही थी। तभी उसका देवर सिकंदर घर के ऊपर वाले माले पर आया और पुरानी पारिवारिक बात को लेकर उसके साथ गाली गलौज कर दी।

जिसका विरोध किया तो आरोपी और ज्यादा उत्तेजित होकर उसके साथ मारपीट करने लगा । मारपीट होते देख पीड़िता का छोटा देवर वसीम उसे बचाने के लिय ऊपर आया तो आरोपी सिकन्दर मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मारपीट में पीड़ित के काफी चोट आई।कोतवाली हापुड़ नगर प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।---------------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: भाभी के साथ देवर ने मारपीट कर किया घायल