बालाजी महाराज के भजनों पर झूमे भक्त

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - बाबा वाले ग्रुप ने चंडी रोड पर महावीर दल में संकीर्तन और संत्सग का आयोजन किया। गुरु देव सुशांत तोमर ने भक्तों को परमार्थ का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बावजूद, असली संबंध केवल परमात्मा से हैं। इस कार्यक्रम में कई भक्त विभिन्न शहरों से शामिल हुए और अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।

बालाजी महाराज के भजनों पर झूमे भक्त

बाबा वाले हैं ग्रुप द्वारा चंडी रोड स्थित महावीर दल में रविवार को गुरु देव सुशांत तोमर के नेतृत्व में संकीर्तन और संत्सग का आयोजन किया गया। इस दौरान बालाजी महाराज के भजनों से भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। गुरुदेव सुशांत तोमर ने कहा कि व्यक्ति ने स्कूल-कॉलेज में जाकर खूब शिक्षा ली, लेकिन यहीं पाया है कि इस संसार में कोई किसी का नहीं है। परमार्थ एक उत्तम मार्ग है, परमात्मा को प्राप्त करने का। उन्होंने कहा कि यह बात भूले से भी मत बोलना और सदा याद रखना वरना इंसान और समय ही ठीक से सीखा देगा। परमार्थ करो और आगे बढ़ो।

एक दिन अकेले ही रहना है, जीते जी भी और मरने के बाद तो पक्का ही है। इस दौरान बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, जयपुर, दिल्ली, खुर्जा, बुलंदशहर आदि से भक्त पहुंचे। अंत में भक्तों को प्रसादी का वितरण किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।