भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं ने मन मोहा
Hapur News - ब्रजघाट में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के प्रति भक्तों की भीड़ आकर्षित हुई। श्रीमद् भावगत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के तहत व्यास महंत सर्वेश्वरानंद ने गोवर्धन पूजा की महत्ता समझाई। इस अवसर पर गोवर्धन धारण की लीला का जीवन चित्रण और छप्पन भोग की झांकी सजाई गई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।

ब्रजघाट। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से मंत्रमुग्ध हुई भक्तों की भीड़ को गोवर्धन पूजा की महत्ता समझाई गई। मुक्ति धाम के रूप में विख्यात ब्रजघाट गंगानगरी के श्रीकृष्ण आश्रम में चल रहे श्रीमद् भावगत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के पांचवें दिन महिला बच्चों समेत सैकड़ों भक्तों की भीड़ जुटी। व्यास महंत सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का बड़े ही रोचक ढंग में व्याख्यान किया तो भक्तों की भीड़ मंत्रमुग्ध हो उठी। गोवर्धन पूजा की महत्ता समझाने के साथ ही छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। व्यास महंत सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने गोवर्धन धारण का प्रसंग सुनाया। इसमें भगवान कृष्ण की ओर से गोवर्धन पर्वत को धारण करने की लीला का जीवन चित्रण किया गया।
इस दौरान गोवर्धन पूजा भी की गई। व्यास ने कहा कि गोवंश की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा की परंपरा की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि एक गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इस दौरान भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कथा के शुभारंभ पर पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री और पंडित कृष्ण रामसिंहपुरा ने भागवत का पूजन कराया। राजकुमार शर्मा, पंकज उपाध्याय, लवली, मीना, बबीता, बिनोद, बीना देवी, सरोज, बंदना कुमारी समेत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




