Hapur News: शिव भक्तों ने शिवालयों पर किया जलाभिषेक
Hapur News: सावन के तीसरे सोमवार पर नगर के विभिन्न मंदिरों में शिव भक्तों ने पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने दूध, बेल-पत्र और जलाभिषेक के साथ महादेव की अराधना की। मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। सभी मंदिर सुंदर सजावट से युक्त थे, और भक्तों ने अपने परिजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hapur News: सावन की तीसरे सोमवार को नगर समेत अलग अलग मंदिरों में शिव के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दूध, बेल-पत्र व जलाभिषेक करते हुए महिलाओं ने बड़ी संख्या में भगवान शिव की अराधना की। नगर के नक्का कुंआ मुक्तेश्वरा मंदिर, कल्याणेश्वरा मंदिर, दत्तियाना के लाल मंदिर, बक्सर के शिव मंदिर में सुबह से ही लोगों की कतारें लगना शुरू हो गई। वहीं अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से महिलाओं, युवाओं व वृद्धों ने महादेव को जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालु नंगे पैर मंदिरों तक पहुंचे व भगवान की अराधना की।
इस मौके पर सभी मंदिरों को खूबसूरत लरियों से सजाया गया। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अलग कतारों की सुविधा भी थी। भक्तों ने अपने परिजनों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं युवतियों ने भी अच्छे जीवनसाथी की कामना करते हुए शिव की अराधना की। साथ ही चौथे व अंतिम सोमवार की तैयारियां भी अभी से शुरू हो गई हैं।


