Hapur News: सावन का चौथा और अंतिम सोमवार आज
Hapur News: आज सावन का चौथा और अंतिम सोमवार है। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेंगी। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

Hapur News: आज सावन का चौथा और अंतिम सोमवार है। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेंगी। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजा-अर्चना होगी। कांवड़िये अपनी कांवड़ चढ़ाएंगे। शाम को जगह-जगह भगवान का शृंगार होगा। एक दिन पहले मंदिरों में तैयारियों का दौर चला और भक्तों ने पूजा-अर्चना का सामान खरीदा। कांवड़ यात्रा होने के कारण शहर आने वाले मार्गों पर यातायात डायवर्जन रहा और बड़े व भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिला। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान शंकर को सावन माह काफी प्रिय है। भक्त इस महीने में भगवान शंकर को प्रसन्न करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।
मान्यताओं के मुताबिक सावन में भगवान शंकर का जलाभिषेक करने से पुण्य लाभ होता है। सावन माह के आखिरी सोमवार के अवसर पर आज शिवालयों में शिवभक्तों का मेला होगा। भक्त भगवान भोलेनाथ का दही, दूध, गंगाजल, शहद व बूरा से अभिषेक करेंगे। बेल पत्र, फूल, धतूरा, चंदन आदि से पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर तक शिवालयों में पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहेगा। शाम को जगह-जगह भगवान के छप्पन भोग, फूल बंगला, बर्फ, रुई आदि के भव्य शृंगार सजाए जाएंगे। देर रात तक भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। रविवार को पूरे दिन शिव मंदिरों में तैयारियों का दौर चलता।

