Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsDengue Outbreak in Hapur New Cases and Preventive Measures Intensified
जनपद में डेंगू के तीन संक्रमित मिले, 38 स्थानों पर लार्वा नष्ट किया

जनपद में डेंगू के तीन संक्रमित मिले, 38 स्थानों पर लार्वा नष्ट किया

संक्षेप:

Hapur News - जनपद में डेंगू के तीन संक्रमित मिले, 38 स्थानों पर लार्वा नष्ट किया

Nov 03, 2025 07:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

जनपद हापुड़ में बुखार के साथ डेंगू भी खूब दम भर रहा है। सोमवार को डेंगू के तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सक बुखार के मरीजों में डेंगू, मलेरिया के संदिग्ध मरीज तलाश रहे हैं। बदलते मौसम में जिले में बुखार का कहर बढ़ रहा है। जिसके चलते यहां जिले के अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लंबी कतार लग रही हैं। रोज अस्पतालों में मरीज भर्ती हो रहे हैं। जिले में बुखार के साथ डेंगू भी खूब दम भर रहा है। सोमवार को जिले में डेंगू के तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तीनों मरीज गांव इकलैंडी में मिले हैं। जिले में डेंगू एवं मलेरिया के लार्वा तलाशने के लिए अभियान चल रहा है। दवाईयों का छिड़काव कर लार्वा नष्ट किया जा रहा है। -38 स्थानों पर डेंगू, मलेरिया का लार्वा नष्ट किया हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू, मलेरिया के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखते हुए सोमवार को 38 स्थानों पर लार्वा नष्ट किया। दवाईयों का छिड़काव करके लार्वा नष्ट किया गया। -डेंगू से रोकथाम के लिए चल रहा अभियान:सीएमओ जिले में डेंगू से रोकथाम के लिए अभियान चल रहा है। शहरी एवं देहात क्षेत्र में रोज स्वास्थ्य टीमें लार्वा नष्ट कर रही हैं। जिले में डेंगू के मरीजों के बेहतर उपचार के प्रबंध किए गए हैं। 9 अस्पतालों में डेंगू के वार्ड बनाये गए हैं। -डॉ सुनील त्यागी, सीएमओ हापुड़