दलित शिक्षक के साथ मारपीट व लूट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
बहुजन जनता दल(खोड़ावाल) के सदस्यों ने दलित शिक्षक ओमपाल सिंह के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की। ओमपाल सिंह को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट की गई। पुलिस की निष्क्रियता पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।

बहुजन जनता दल(खोड़ावाल) के पदाधिकारियों ने दलित शिक्षक व आर्टिस्ट ओमपाल सिंह को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण, बर्बरतापूर्व जानलेवा हमला कर लूटपाट करने के मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा पक्षपात को रोककर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। इस संबंध में डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोड़ावाल ने कहा कि दिल्ली के एक नीजि कॉलेज में कार्यरत हापुड़ के दलित शिक्षक व आर्टिस्ट ओमपाल सिंह गुरूवार की रात मेरठ रोड स्थित साइलो चौकी द्वितीय के पास एटीएम से दस हजार की नकदी निकालकर घर वापस लौट रहा था। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने जबरन नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया।
इसके बाद बदमाशों ने मारपीट कर दस हजार लूटकर दस्तोई से जोगीपुरा जाने वाले मार्ग पर मरणासन्न स्थित में फेंक दिया। लेकिन पूरे मामले में कोतवाली पुलिस का रवैया ढुलमुल है, ऐसे में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


