
दिल्ली पुलिस पहुंची सर्राफा बाजार, तीन संदिग्धों से की पूछताछ
Hapur News - देर शाम तक दिल्ली पुलिस करती रही मामले की जांच देर शाम तक दिल्ली पुलिस करती रही मामले की जांचदेर शाम तक दिल्ली पुलिस करती रही मामले की जांचदेर शाम तक
हापुड़। लाल किला में कलश चोरी के मामले दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को भी सर्राफा बाजार में घंटों जांच कर संदिग्ध पूछताछ की गई। बताया गया कि देर शाम तक पुलिस तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वहीं सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन दिल्ली पुलिस के आने से अफरा तफरी मची रही। दिल्ली के लाल किला परिसर में तीन सितंबर को जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान तीन स्वर्ण कलश चोरी हुए थे। कलशों में हीरे, पन्ने और माणिक जड़े थे। सीसीटीवी की फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

सर्विलांस से पुलिस टीम को मदद मिली और पता चला कि मुख्य आरोपी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला वैशाली कालोनी भूषण वर्मा है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार रात थाना हापुड़ देहात पहुंची के साथ छापामार कार्रवाई करते हुए भूषण वर्मा को गिरफ्तार कर एक कलश बरामद कर लिया है। जबकि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के एक सुनार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को भी दिल्ली पुलिस की टीम पकड़े गए तीनों आरोपियों के साथ यहां सर्राफा बाजार में पहुंची। जहां बेचे गए सोने के बारे में कई स्थानों पर पूछताछ की। टीम ने तीन संदिग्धों से घंटों पूछताछ की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस पुलिस संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं दिल्ली पुलिस के लगातार दूसरे दिन सर्राफा बाजार में आने के कारण अफरा तफरी मची रही। काफी संख्या में सर्राफा और सुनार व्यापारी एकत्र हो गए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस जांच के लिए आई थी। मामले की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


