Hapur News: दिल्ली पुलिस की चोरी के आभूषण की तलाश में छापा
हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News: हापुड़ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में गढ़ गेट चौकी क्षेत्र में दिल्ली पुलिस की टीम ने चोरी के आभूषण की तलाश में छापा मार कार्रवाई की। लेकिन टीम को कोई

Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में गढ़ गेट चौकी क्षेत्र में दिल्ली पुलिस की टीम ने चोरी के आभूषण की तलाश में छापा मार कार्रवाई की। लेकिन टीम को कोई सफलता नहीं मिली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की टीम यहीं कोतवाली में पहुंची और बताया कि चोरी के आभूषण की यहां बिक्री होने की जानकारी मिली है। इस पर दिल्ली पुलिस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गढ़ गेट चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति के यहां पहुंची। बताया गया कि वह व्यक्ति आभूषणों को गलाने का काम करता है। पुलिस ने मामले की जानकारी की, लेकिन समाचार भेजे जाने तक दिल्ली पुलिस को सफलता नहीं मिली।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।


