घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, मची अफरा तफरी

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव में एक युवक और उसकी बहन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि बहन के साथ आरोपी ने अभद्रता कर उसके कपड़े फाड

घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, मची अफरा तफरी

कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव में एक युवक और उसकी बहन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि बहन के साथ आरोपी ने अभद्रता कर उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह बिजली फिटिंग का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों से उसका पुराना विवाद चल रहा है।

पूर्व में भी उसके साथ मारपीट की वारदात हुई थी, जिसकी शिकायत चौकी पर की गई थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन इसके बाद आरोपी उससे रंजिश मानने लगे।आरोप है कि 31 मई की शाम को वह घर लौट रहा था, तभी एक आरोपी ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद आरोपी अपने परिजन और एक अन्य युवक के साथ उसके घर में घुस आए। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची उसकी बहन के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने उसकी बहन के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अभद्रता की। घटना के बाद वह पुलिस चौकी पहुंचा, लेकिन उसकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। शाम को दोबारा आरोपियों ने उसे सड़क पर घेर लिया और ईंटों व लात-घूसों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। मारपीट में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और टांके लगाने पड़े।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी श्रवण, श्याम सिंह, राजेश्वरी, शिवम और गौरव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।