Hapur News: बदायूं खो-खो प्रतियोगिता अंडर 14 वर्ग में डीएवी स्कूल ने जीता स्वर्ण पदक
हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News: बदायूं में डीएवी मैनेजिंग कमेटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में 50 स्कूलों के करीब 1,500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। डीएवी पब्लिक स्कूल, हापुड़ की टीम ने अंडर-14 छात्रा वर्ग खो-खो में स्वर्ण पदक जीता। कक्षा आठ की छात्रा स्नेहा ने 100 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण हासिल किया। प्रधानाचार्य ने जीत का श्रेय छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के सहयोग को दिया। प्रतिभागियों को पदक, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Hapur News: बदायूं में डीएवी मैनेजिंग कमेटी द्वारा आयोजित राजकीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 50 स्कूलों के 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ ने खो खो प्रतियोगिता अंडर 14 छात्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रधानाचार्य डॉ.विनीत त्यागी ने बताया कि खो खो अंडर 14 वर्ग प्रतियोगिता में स्कूल ने स्वर्ण पदक जीता। साथ ही कक्षा आठ की छात्रा कु.स्नेहा ने भी 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके पीछे छात्राओं की कड़ी मेहनत एवं समस्त शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में प्रतिभावान खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र, विद्यालय के लिए ट्रॉफी प्रदान करके सम्मानित किया।

