
दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग पर फाटक से टकराया डंफर, ओएचटी लाइन क्षतिग्रस्त
Hapur News - कुचेसर रोड चौपला पर फाटक से टकराया डंफर, ओएचटी लाइन हुई क्षतिग्रस्त क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में ओएचटी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण ट्रेनो
कुचेसर रोड चौपला रेलवे फाटक पर एक मिट्टी के डंफर ने रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में ओएचटी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो गया। मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को कुचेसर चौपला के पास, राज्यरानी एक्सप्रेस को बाबूगढ़ में रोका गया है। जबकि अन्य ट्रेनों को भी विभिन्न स्थानों पर रोका गया है। सूचना मिलते ही आनन फानन में रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और लाइन चालू किया। जिसके बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारू हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह से मिट्टी का एक डंपर कुचेसर रोड चौपला फाटक पर पहुंचा तो अचानक डंफर फाटक से टकरा गया। इस हादसे में ओएचटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन के क्षतिग्रस्त होने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे अफसरों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोका गया। तार को सही करने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया।

मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को बाबूगढ़ और वंदे भारत को कुचेसर रोड चौपला पर रोक दिया गया। अचानक ट्रेन के रुकते ही ट्रेनों में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। जानकारी करने पर पता चला कि ओएचटी लाइन टूटने के कारण ट्रेनों को रोका गया गया। जबकि इस लाइन की अन्य ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोका गया।रक्सौल से 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस 56 मिनट, 12036 पूर्णागिरी एक्सप्रेस 16 मिनट, मुरादाबाद गाजियाबाद मैमू 56 मिनट देरी से चल रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मौके पर टीम ने पहुंचकर लाइन को ठीक कर दिया। जिसके बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारू रूप से हो गया। इस दौरान एक एक कर गाड़ियों को निकलवाया गया। उधर तार टूटने के कारण ट्रेनों के देरी से पहुंचने और विभिन्न स्थानों पर ट्रेनों के रुकने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरपीएफ की टीम मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




