Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsCyber Fraud Trader Loses 91 500 After Fake Customer Care Call
गूगल से चैक रीफंड की जानकारी को मिलाया नंबर, शातिरों ने ठग लिए 91500 रुपये

गूगल से चैक रीफंड की जानकारी को मिलाया नंबर, शातिरों ने ठग लिए 91500 रुपये

संक्षेप:

Hapur News - गूगल से चैक रीफंड की जानकारी को मिलाया नंबर, शातिरों ने ठग लिए 91500 रुपये

Dec 12, 2025 11:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

गूगल से चैक रीफड की जानकारी लेने के लिए एक बर्तन व्यापारी ने कस्टूमर केयर का नंबर लिया। इस दौरान बात करते हुए शातिर साइबर ठगों ने पीड़ित व्यापारी के खाते से 91500 रुपये ठग लिए। इस बात की जानकारी मिलने पर पीड़ित व्यापारी के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित का जो चैक रीफड हुआ था, वह उसे एक व्यक्ति ने सामान खरीदने के दौरान दिया था। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बर्तन बाजार में विभू जिंदल की जिंदल ट्रेडर्स बर्तन के नाम से दुकान है। बीती 15 जुलाई 2025 की शाम को एक अनजान व्यक्ति उनकी दुकान पर सामान खरीदने के लिए आया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

व्यक्ति ने बैंक आफ महाराष्ट्र का सप्लाई आदेश और एक लाख रुपये का चैक दिया। उस चैक पर उसका नाम राजेंद्र निवासी गांव दरयापुर जिला बुलंदशहर लिखा था। व्यक्ति ने दुकान से दस हजार रुपये का सामान और चार हजार रुपये नगद भी लिए और कहा कि जब चैक के रुपये जारी हो जाए तो उसके मोबाइल नंबर पर बता देना। जिसके बाद वह बाकी सामान पैसे आने के बाद लेगा। उसके बाद 16 जुलाई 2025 काे मंडी पाटिया स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा में जमा किया और 19 जुलाई को चैक रीफड का मैसेज आया। बैंक में तीन बार चैक भुगतान के लिया दिया गया। लेकिन खाते में पैसा नहीं आया। क्योंकि चैक सभी बार रीफड हो गया था। इसके बाद पीड़ित ने 31 जुलाई को अनलाइन गूगल द्वारा बैंक आफ महाराष्ट्र का कस्टूमर केयर नंबर पर कॉल कर चैक रीफड की जानकारी ली। फोनकर्ता ने उनकी कॉल को अपने सीनियर के पास ट्रांसफर कर दी। इसके बाद फोन कट गया था और दूसरे नंबर से वापस उनके पास फोन आया। फोन के व्हाट्स एप लिंक भेज कर ऐप को खोलने को बोला और बोला अपका पैसा आनलाईन ट्रासफर कर देते है। इसके बाद जैसे ही पीड़ित ने लिंक खोला तो पहली बार में उसके खाते से 80578 रुपये, दूसरी बार में 9912 और तीसरी बार में 1010 रुपये काट लिए गए। इसकी सूचना पीड़ित ने तत्काल बैंक में दी और खाते को फ्रीज कराया। जिसके बाद पीड़ित ने इस पूरी घटना से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।