खाते से उड़ाई 50 हजार से अधिक की नकदी

Mar 11, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - रामपुर न्यामतपुर के एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 50 हजार से अधिक की राशि उड़ा दी। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि उन्हें फोन पर पैसे उड़ाए जाने का मैसेज मिला था।

खाते से उड़ाई 50 हजार से अधिक की नकदी

क्षेत्र के गांव रामपुर न्यामतपुर स्थित फार्म हाउस निवासी व्यक्ति ने खाते से साइबर ठगों ने 50 हजार से अधिक की नकदी उड़ा दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित दोलन कांति मलिक ने बताया कि उनका नगर के एक बैंक में खाता है। उसमें हजारों की नकदी जमा थी। पीड़ित ने बताया 31 जनवरी को उनके फोन पर खाते से नकदी उड़ाए जाने का मैसेज आया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता साइबर ठगों ने उनके खाते से 50 हजार से अधिक की नकदी उड़ा दी।

पीड़ित ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अब उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।