
साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, खाते से 1.16 लाख रुपये उड़े
Hapur News - गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव अक्खापुर निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने उसके मोबाइल को हैक कर खाते से 1.16 लाख रु
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अक्खापुर निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने उसके मोबाइल को हैक कर खाते से 1.16 लाख रुपये उड़ा लिए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने छह माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। पीडि़त नाजिम के पास एक क्रेडिट कार्ड है। उसने बताया कि 8 मार्च 2025 को उसके मोबाइल पर एक संदेश आया, जिसमें लिंक भी भेजा गया था। नाजिम ने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, वैसे ही उसके खाते से 1.16 लाख रुपये कट गए। घटना के बाद पीडि़त ने तत्काल बैंक और पुलिस को सूचना दी, लेकिन लंबे समय तक कार्रवाई नहीं हुई।

आखिरकार छह माह बाद पुलिस ने साइबर ठगी के इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की। पीडि़त नाजिम ने आरोप लगाया कि साइबर अपराधी लगातार लोगों को झांसे में लेकर ठगी कर रहे हैं, लेकिन समय पर कार्रवाई न होने से ठगों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस साइबर ठगों पर कड़ी कार्रवाई कर ऐसे मामलों पर अंकुश लगाए। लगातार हो रही साइबर ठगी से क्षेत्र में दहशत है। लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है, ताकि वे ठगों के जाल में न फंसें। इंस्पेक्टर नीरज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ---

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




