Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsCultural Week Launch by Bharat Vikas Parishad in Hapur Honors Women Leaders and Conducts Havan
 भारत विकास परिषद का संस्कृति सप्ताह शुरू

भारत विकास परिषद का संस्कृति सप्ताह शुरू

संक्षेप: Hapur News - - पहले दिन आर्य समाज मंदिर में हवन व महिला पदाधिकारियों का किया गया सम्मान हवन व महिला पदाधिकारियों का किया गया सम्मान फोटो संख्या-24 हापुड़, संवाददात

Wed, 5 Nov 2025 01:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

भारत विकास परिषद का संस्कृति सप्ताह शुरू - पहले दिन आर्य समाज मंदिर में हवन व महिला पदाधिकारियों का किया गया सम्मान फोटो संख्या-24 हापुड़, संवाददाता। भारत विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्ष समाज में परिषद के प्रचार-प्रसार एवं महिलाओं को समाज सेवा के कार्यों से जोड़ने के लिए संस्कृति-सप्ताह का आयोजन किया जाता है। एक सप्ताह तक प्रतिदिन सेवा व संस्कार के एक-एक कार्यक्रम को संपन्न किया जाता है। जिसका शुभारंभ सोमवार को आर्य समाज हापुड़ से शुरू हुआ। संस्था के सचिव वरूण मित्तल ने बताया कि इस वर्ष 3 नवंबर से 9 नवंबर तक संस्कृति-सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहले दिन आर्य समाज मंदिर में हवन से सप्ताह का प्रारंभ हुआ। आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने यज्ञ को पूरे विधि विधान से मंत्रों उच्चारण से संपन्न कराया। यज्ञ के पश्चात सभागार में परिषद के अध्यक्ष डा.अशोक कुमार गुप्ता ने आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री का पटका पहनाकर सम्मान किया। परिषद की सभी महिला सदस्यों का आर्य समाज के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। इस मौके पर महिला अध्यक्ष प्रतिभा भूषण, महिला मंत्री रेखा गोयल, महिला कोषाध्यक्ष राजप्रभा का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। इसमें प्रधान सुरेश सिंहल, उपप्रधान सुरेश गुप्ता, मंत्री अमित शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पवन आर्य, अनु मित्तल, डा.अनिल जैन, सुशील कुमार गर्ग आदि शामिल रहे।